Connect with us

Brahma Kumaris hisar

Day 2 : Yog Tapasya Bhatti – BK Raju Bhai, Shantivan, Mount Abu

Published

on

Brahma Kumaris hisar

Haryana State Launch | Universal Brotherhood Blood Donation Drive 2026

Published

on

हिसार में यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव 2026 का हरियाणा राज्य शुभारंभ सम्पन्न

हिसार। ब्रह्माकुमारीज़ हिसार, ISBTI एवं The Inspire India Group Hisar के संयुक्त तत्वावधान में यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव 2026 का हरियाणा राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह 9 अगस्त 2026 को पीस पैलेस, बालसमंद रोड, हिसार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. युधबीर सिंह जी (IAS), अध्यक्ष – ISBTI मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को समर्पित रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ ज्ञान-ध्यान और योग ज्ञान द्वारा आत्मिक जागृति, मानव सेवा एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “रक्तदान केवल जीवन बचाना नहीं, बल्कि जीवन को आशीर्वाद देना है।” इसी भावना के साथ यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

हरियाणा में इस अभियान के शुभारंभ के साथ रक्तदान एवं मानव सेवा के प्रति जनजागरूकता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Continue Reading

Brahma Kumaris hisar

100 से अधिक सामाजिक संस्थाओं की 500 महान विभूतियों का किया सम्मान

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने  100 संस्थाओं के 500 से अधिक लोगों को उल्लेखनीय कार्य हेतु को किया सम्मानित

हिसार 6 जुलाई:: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिसार केंद्र द्वारा बालसमंद रोड स्थित ‘पीस पैलेस’ में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 संस्थाओं की 500 से अधिक महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रणबीर गंगवा मंत्री, हरियाणा सरकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रणधीर पनिहार विधायक नलवा, राजेंद्र गावडिय़ा समाजसेवी एवं उद्योगपति, नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली तथा विजय ग्रोवर जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी.के. ई.वी. गिरीश भाई वरिष्ठ राजयोग शिक्षक और प्रेरक वक्ता थे तथा संयोजक बी.के. बीरेन्द्र भाई मुख्यालय संयोजक, समाज सेवा प्रभाग रहे। मंच का संचालन बी.के. महेश ने किया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सामाजिक कार्य करने वाली कुल 500 से अधिक महान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हिसार केंद्र संचालिका बी.के. रमेश कुमारी बहन जी ने कहा कि स्वर्णिम भारत तब आएगा जब हमारी लाइफ गोल्डन होगी।

इस अवसर पर श्री रणबीर गंगवा जी ने ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था जीने की कला सिखाने का बहुत महान कार्य कर रही है कि हम सब एक परमात्मा की संतान हैं और हम सब साथ मिलकर चलें। हम सब एक हैं।

रणधीर पनिहार जी ने कहा कि आप यहां आएंगे तो आपके विचार बदलेंगे। मैं तीन बार यहां आया और हर बार कुछ न कुछ नया सीखा और जिसे धारण करने का मैंने प्रयास किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी भी यहां आया कीजिए और अपने परिवार को भी लाया कीजिए।

प्रवीण पोपली जी ने कहा कि आध्यात्म ही एकमात्र ऐसा रास्ता है जो विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाता है और सुख-दुख दोनों का सामना करना तथा अपनी अवस्था को संतुलन में रखना, यह इस मार्ग से प्राप्त होता है और आप जीवन में अपनी उत्कृष्टता प्राप्त कर लेते हैं।

साथ ही मुख्य वक्ता ई.वी. गिरीश भाई जी ने समाजसेवी भाई-बहनों से कहा कि हम असहाय बच्चे को जीवन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तन, मन, धन का सहयोग तो देते हैं, पर किस दिशा में जाना है यह भी यदि बताएँ तो आज छोटे-छोटे बच्चे जो सुसाइड जैसी मानसिक कमजोरी का शिकार हैं, उन्हें बचा सकते हैं।

साथ ही बी.के. बीरेन्द्र भाई जी ने ब्रह्माकुमारीज समाज सेवा प्रभाग की सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा वही करता है जिसके हृदय में दया भाव होता है, करुणा होती है, एक-दूसरे को देने की भावना होती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हिसार केंद्र संचालिका बी.के. रमेश कुमारी, बीके अनीता दीदी, डॉ. संदीप सूरी, सोमप्रकाश,  डॉ. बीबी बांगा, बी.के. सावित्री दीदी आदमपुर व जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Brahma Kumaris hisar

स्वर्णिम भारत के निर्माताओं का सम्मान समारोह | Hisar | Haryana | 06 July 2025 | 05:30 PM

Published

on

By


स्वर्णिम भारत के निर्माताओं का सम्मान समारोह | Hisar | Haryana | 06 July 2025 | 05:30 PM

Continue Reading

Brahma Kumaris Hisar